तुर्की के प्रधानमंत्री ने युद्ध के परिणामों से जायोनी शासन को चेतावनी दी है। रजब तय्यब अर्दोगान ने घोषणा की है कि वर्ष २०१० से अंकारा और जायोनी शासन के बीच खराब हुए संबंधों को सामान्य बनाने की संभावना समाप्त हो गयी है। समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने गुरूवार की रात को जायोनी शासन से मांग की है कि वह गज्जा पट्टी पर अपने हमलों को रोक दे।
अर्दोगान ने इसी प्रकार चेतावनी दी है कि गज्जा पट्टी पर जायोनी शासन के हमलों के बंद न होने की स्थिति में अंकारा और इस्राईल के बीच संबंध सामान्य नहीं हो सकते। इसी प्रकार तुर्की के प्रधानमंत्री ने जायोनी शासन और हमास के मध्य तुरंत युद्ध विराम की मांग की।
11 जुलाई 2014 - 17:59
समाचार कोड: 623203
रजब तय्यब अर्दोगान ने घोषणा की है कि वर्ष २०१० से अंकारा और जायोनी शासन के बीच खराब हुए संबंधों को सामान्य बनाने की संभावना समाप्त हो गयी है